Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आजसू के कदावर नेता मनोज चंद्रा अपने समर्थकों संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल, सीएम ने कहा राज्य गठन के बाद लगभग 20 साल तक भाजपा एवं आजसू गरीबों के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आज झारखंड देश में पहला राज्य है जहां 60 वर्ष पूरा करने वाले सभी लोगों को पेंशन दिया जा रहा है, 18 वर्ष से अधिक के विधवा महिलाओं को भी विधवा पेंशन देने का नियम हमने बना दिया

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा): सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित हर्षनाथपुर मैदान में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष आजसू के निवर्तमान विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक स्वर्गीय रामचंद्र राम के पुत्र मनोज कुमार चंद्रा अपने समर्थकों के साथ विधिवत झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर श्री चंद्रा एवं उनके समर्थकों को झामुमो में शामिल किया। समारोह में श्री चंद्रा के अलावे संदीप कुमार साहू, आलोक रंजन, सलीम अख्तर, देवनंदन साहू, प्रिया कुमारी, रोहन साव सहित भारी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री चंद्रा ने कहा कि सिमरिया विधानसभा में विस्थापन का मुद्दा काफी गंभीर है। ऐसे में मुख्यमंत्री से आग्रह होगा कि इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार गरीबों के हित में कार्यरत है। हमारी सरकार से पूर्व वृद्धा पेंशन हेतु लोगों को काफी दौड़-धूप करना पड़ता था, फिर भी उनका पेंशन शुरू नहीं हो पाता था। आज झारखंड देश में पहला राज्य है जो 60 वर्ष पूरा करने वाले सभी लोगों को पेंशन दे रहा है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक की विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन देने का नियम बना दिया, दिव्यांग पेंशन दिया जा रहा है। यहां तक कि वैसी महिलाएं जिनको पति छोड़ चुके हैं उन्हें भी पेंशन दिया जा रहा है।

झारखंड बनने के बाद लगभग 20 साल तक भाजपा एवं आजसू की सरकार थी। लेकिन इन लोगों ने गरीबों के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किए। जैसे ही हमारी सरकार बनी करोना जैसी महामारी आ गई। उसमें भी पूरे देश में झारखंड हि एक राज था जो अपने मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का कार्य किया। यहां तक की जब पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी थी तो झारखंड ने दूसरों राज्यों को ऑक्सीजन देने का कार्य किया। हमने केंद्र सरकार से राशन कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही, लेकिन सरकार ने हमारी बात को नहीं माना तो हमने 30 लाख लोगों का ग्रीन राशन कार्ड बनवाया। जेपीसी के माध्यम से बीपीएल धारी के बच्चे भी अब कंपटीशन कंप्लीट कर ऑफिसर बन रहे हैं। हमारी सरकार जब केंद्र से अपने हिस्से का एक लाख छतीस हजार करोड़ रुपैया मांगा तो सीबीआई और ईडी को पीछे लगाकर परेशान करने का कार्य किया। साथ ही गरीबों की टैक्स के पैसे को अपने साथियों के बीच बांट दिया। समारोह में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment