Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

5.36 केजी अफीम के साथ तीन महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, भेजी गई जेल

On: June 17, 2023 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र से तीन महिलाओं को 5.36 केजी अफीम (गादा) की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा से दो महिला अपने साथ अफीम लेकर जयमंगला बस से गया (बिहार) की ओर जा रही हैं। सूचना के आलोक में जोरी व हंटरगंज थाना को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में हंटरगंज थाना गेट के सामने जय मंगला बस से दो महिला देवन्ती एवं दमिया कुमारी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए अंचलाधिकारी मिथलेश कुमार के समक्ष 5.36 केजी अफीम, दो मोबाईल फोन को विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार महिला ने स्वीकार की बरामद अफीम तपेज के युगल किशोर साव एवं उनकी पत्नी पूजा देवी के द्वारा हमलोगों को गया (बिहार) पहुंचाने हेतु दिया गया था। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा देवी को भी गिरफ्तार किया गया एवं युगल किशोर साव के विरुद्ध लागातार छापामारी की जा रही है। इस संबंध में हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 115/23 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामर्ला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त देवन्ती देवी 22 वर्ष पति दुर्गा मुन्डा, दमिया कुमारी 20 वर्ष पिता धनेश्वर उरांव व पूजा देवी पति युगल किशोर साव को जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी सनोज चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक शुशिल टुडू एंव सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के दिशानिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पालकोट थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे अवैध गांजा का जखीरा 132 किलोग्राम एवं दो वाहनों सहित चार मोबाइल सेट एवं गांजा तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Leave a Comment