न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः नशे के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 30 पेटी नकली अंग्रेजी शराब लदे ऑल्टो कार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के रौशना मोड़ से होकर शराब का खेप जाने वाला है। सूचना का सत्यापित करते हुए राजपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर रौशना मोड़ से जोलडिहा जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गुजर रहे एक सफेद रंग के ऑल्टो रुकने का इशारा किया गया परंतु वह भागने लगा। तभी पुलिस की टीम ने पीछा कर पकड़ा और तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखे गए 30 पेटी में रखे गए 716 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस दौरान शराब तस्कर बहादुर कुमार गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिंदवारी गांव निवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया।
ऑल्टो कार समेत 30 पेटी नकली अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
By newsscale
On: June 16, 2023 10:45 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1274931
Total views : 3146503