Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

IPL की तर्ज पर होगा बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट, अक्षरा सिंह करेंगी शुभारंभ

On: February 1, 2026 3:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। लोहरदगा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। साहू परिवार एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को बीएस कॉलेज के समीप स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि यह आयोजन लोहरदगा के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, जो न सिर्फ जिले बल्कि पूरे राज्य में खेल संस्कृति को नई पहचान देगा। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होगा, जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों से आई कुल 8 टीमें बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले खेलेंगी। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस रोमांचक खेल महोत्सव का आनंद ले सकें।

आयोजकों के अनुसार, मैचों के दौरान झारखंड सरकार के कई प्रमुख चेहरों के शामिल होने की भी संभावना है। वहीं 13 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग की मौजूदगी टूर्नामेंट को और भी यादगार बना देगी। दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए मैच के दौरान चीयर गर्ल्स, लाइव म्यूजिक और एंटरटेनमेंट की भी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा, 9 फरवरी की शाम 6 बजे स्टेडियम के समीप मैदान में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रूसी बैंड, लेजर शो, फायर डांस, आतिशबाजी और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव आलोक राय ने बताया कि सभी टीमों के ठहरने, भोजन एवं आवागमन की संपूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के कई गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment