Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिला व राज्य का मान

On: February 1, 2026 3:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। बीते वर्ष 2025 के अंतिम महीनों से लेकर नए वर्ष 2026 के पहले महीने तक स्पोर्ट्स अकादमी गुमला के आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों में शानदार उपलब्धियां हासिल कर जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। दिन-ब-दिन अकादमी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में विशेष निखार देखने को मिल रहा है—जहां कोई झारखंड राज्य हैंडबॉल टीम के कोच के रूप में राष्ट्रीय मंच पर अपनी भूमिका निभा रहा है, तो कोई ऑल इंडिया रेफरी बन रहा है और कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल रहे हैं।

स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक एवं झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सह सचिव सैयद जुन्नू रैन ने बताया कि 2025 के अंतिम महीनों और 2026 के शुरुआती महीने में अकादमी के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें दीपक कुमार (डी.के.) और विक्रम राज ठाकुर ने (एन.आई.एस.) कोच एवं रेफरी के रूप में पहचान बनाई। प्रवीण गोप ने यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया, वहीं अरीब आबदीन ने कॉम्बैक्ट कुश्ती में नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया। तौफीक अंसारी ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में, सद्दाम अंसारी ने यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

महिला खिलाड़ियों में प्रीति टोप्पो (सेंट पैट्रिक विद्यालय) ने राजस्थान में, सुहानी कुमारी (कार्तिक कॉलेज) ने नवादा, बिहार में, प्रीति कुमारी ने गुजरात में, सोनाली टोप्पो (उर्सलाइन कॉन्वेंट) ने गुजरात में तथा सूर्यलेखा ने दुमका में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सैयद जुन्नू रैन ने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी अत्यंत मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। वहीं स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष एवं कॉम्बैक्ट कुश्ती के सचिव हाफिजुर रहमान के नेतृत्व में कॉम्बैक्ट कुश्ती की टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गई, जहां खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर अकादमी के पुराने खिलाड़ी एवं सेना के जवान अमित कमांडो भी उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों और अतिथियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया तथा नए वर्ष में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी गईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Leave a Comment