
दुपट्टा से फांसी का फंदा बनाकर जंगल में मिला झूलता लाश, पारिवारिक कलह का कयास। जांच में जुटी पुलिस
टंडवा (चतरा): थाना क्षेत्र के नवाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत क्षेत्र स्थित असनालेबड़ जंगल में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे में झूलता पाया गया। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतका की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के केंवटा गांव निवासी सेवाकी भुईयां की 18 वर्षीय पुत्री सुनिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतिका के पिता सेवाकी भुईयां घटनास्थल से कुछ हीं दूरी पर ईंट बनाने का कार्य करता है।

मृतका दो दिनों पूर्व पति से आपसी विवाद के बाद अपने माता- पिता के पास आई थी। मृतिका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री सुनिका कुमारी ने स्वेच्छा से सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी बुटानी भुईयां के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन सुनिका के साथ उसके पति बुटानी भुईयां द्वारा मारपीट की गई जिसके बाद वह उनके पास आई थी।इस मामले को लेकर रविवार को बधार गांव में पुत्री के साथ पंचायती फैसले के लिए जाना था।
बताया गया कि गुरुवार के दोपहर करीब दो बजे सुनिका ईंट भट्ठे वाले स्थान से फोन पर बात करते हुवे जंगल की ओर निकली। शाम को आस-पास के लोगों ने जंगल में स्थित पेड़ से झूलते हुवे शव को देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिससे आनन फानन में सभी घटनास्थल पर पहुंचे। आत्महत्या से पूर्व मृतिका ने पेड़ के नीचे अपना एंड्रॉयड फोन और चप्पल भी नीचे रखा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौके पर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई नवमी सिंह,एसआई दिलेश्वर पासवान व एसआई बाबूलाल टोप्पो की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया। एसडीपीओ ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामला दर्ज करते हुवे हर संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी।


















Total Users : 1271219
Total views : 3140273