Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

60 मीट्रिक टन क्षमता वाले जैविक संसाधन केंद्र का उपायुक्त ने किया उद्घाटन, जैविक जिला बनाने की दिशा में पहल

On: January 29, 2026 9:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। जिले की उपायुक्त कीर्ति श्री ने गुरुवार को मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत के करमा गांव में 60 मीट्रिक टन क्षमता वाले जैविक संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला मंडल एवं जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत गीत के साथ उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर उपायुक्त, बीडीओ, प्रदान लाइवलीहुड के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। प्रदान संस्था के इंटीग्रेटर प्रेम शंकर ने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि यह जैविक संसाधन केंद्र प्रदान एवं महिला मंडल के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है, जिसका संचालन महिला उद्यमी अनीता कुमारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चतरा जिले का पहला संयुक्त उद्यम है, जो भविष्य में ऐसे मॉडलों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस दौरान जैविक कृषि, जैविक खाद के उत्पादन, उसकी विधि, प्रयोग, लागत मूल्य एवं लाभ की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई। उपायुक्त कीर्ति श्री ने जैविक खाद के उत्पादन की प्रक्रिया में गहरी रुचि दिखाई और केंद्र में तैयार वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट, शिवांश कंपोस्ट, घन जीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, अंडा-नींबू टॉनिक, मठास्त्र, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र तथा बहुबीज मिश्रण का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में और अधिक जैविक संसाधन केंद्र खोलने की प्रतिबद्धता जताते हुए चतरा को जैविक जिला बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में तीन-तीन जैविक संसाधन केंद्र खोलने की बात कही, ताकि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेएसएलपीएस महिला समूहों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना से जोड़ने की घोषणा भी की। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कृषकों एवं महिला समूहों को देखकर उपायुक्त अभिभूत नजर आईं। इस अवसर पर महिला उद्यमी अनीता देवी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से बेहतर, स्वास्थ्यवर्धक एवं गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बीडीओ मनीष कुमार, प्रदान समूह के इंटीग्रेटर प्रेम शंकर, समन्वयक प्रिंस कुमार, सुनील कुमार पासवान, सर्वेश कुमार, सतीश कुमार, धनंजय कुमार, नीरज कुमार, कुलदीप कुमार, चिक बड़ाइक, मुखिया रामनाथ यादव, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी सहित लगभग 200 महिला कृषक उपस्थित थीं। मंच संचालन इटखोरी-मयूरहंड महिला मंडल की मीरा सिंह ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment