हंटरगंज (चतरा)। सरकार द्वारा गरीबों को भूख से बचाने के लिए अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ताजा मामला चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत बांकी गांव का है, जहां जन वितरण दुकानदार द्वारा कुछ राशन कार्डधारियों को अनाज नहीं देने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान के समक्ष आपूर्ति विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लाभुकों ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से उन्हें निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिल रहा है। वहीं, डीलर द्वारा पहले ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, जिसके बाद कई बार अनाज भी नहीं दिया जाता। लाभार्थियों का कहना है कि कई अवसरों पर वे पूरी तरह अनाज से वंचित रह गए हैं। विभागीय लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से मामले की शीघ्र जांच कर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार जन वितरण दुकान पहुंचे और ग्रामीणों को तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, इस संबंध में डीलर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व डीलर उर्मिला देवी को 15 फरवरी 2023 को निलंबित किए जाने के बाद से वे ही राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीन और आवंटन टैग नहीं होने के कारण आवंटन कम हो रहा है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस बाबत उन्होंने 20 जनवरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ), चतरा को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लाभुकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मामले में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से पुनः संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद बताया गया।
राशन नहीं मिलने से आक्रोशः पीडीएस दुकान के सामने प्रदर्शन

By Munna
On: January 29, 2026 9:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127913
Total views : 2949499