गुमला। गुमला के लोहरदगा रोड, दुन्दुरिया स्थित बचपन प्ले स्कूल के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेलोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा उरांव एवं पूजा कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन और दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समारोह में प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के नन्हे बच्चों ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स के साथ-साथ कराटे और योग का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों एवं उनकी माताओं के लिए आयोजित बिस्किट रेस, फ्रॉग रेस, वॉटर इन बकेट और सैक रेस जैसी प्रतियोगिताओं ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। कक्षा 1 से 6 तक की 100 मीटर दौड़ में काईरा सिंह ने प्रथम, एंजेल कुमारी ने द्वितीय तथा आशी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में बालिकाओं वर्ग में आल्या अलीशा मिंज, स्तुति एवं आयुषी उरांव, जबकि बालकों वर्ग में आदर्श राज, आरव गिरि और अस्मित बिलुंग विजेता रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते, जिन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की परंपरा के अनुसार खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पांच उभरते खिलाड़ियों को रनिंग शूज भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर गिरि ने स्वस्थ शरीर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेज मस्तिष्क के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए बचपन से ही खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘जूनू रैन’ कैंप के खिलाड़ियों, विद्यालय की शिक्षिकाओं और पूरे बचपन परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रिया रंजन द्वारा किया गया।


















Total Users : 1278104
Total views : 3151432