Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे तालाब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मानसून से पहले तालाब निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश

न्यूज स्केल संवाददात
इटखोरी (चतरा): रविवार को उपायुक्त अबु इमरान जिले के इटखोरी प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड क्षेत्र के करणी पंचायत के खरोंद गांव, चोरकारी, मलकपुर पंचायत के डुंडी गांव में संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही इटखोरी मयूरहंड रोड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित करें की मॉनसून से पहले तालाब का कार्य पूर्ण हो और पुलिया निर्माण का भी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ शब्द में कहा कि यह भी सुनिश्चित करें की पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो। निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी राम विनय शर्मा, संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment