
गुमला- गुमला प्रखंड के गिन्डरा गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शनिवार बसन्त पंचमी के अवसर पर ध्वज स्थापना किया गया। मुख्य आचार्य कल्याण बाबा के सानिध्य में यह यज्ञ संपन्न होना है। ध्वज स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान नीतीश पाल सिंह संतोष देवघरिया और अन्य लोगो ने विधि पूर्वक यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना किया। वही शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया और ध्वज पूजा के बाद बाजा गाजा के साथ नगर कीर्तन किया गया। कल्याण बाबा ने बताया कि यह यज्ञ मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा। इसमे कई महान विद्वान पंडितों द्वारा सभी कार्यकम होंगे साथ ही कई महान कथावाचक भी यहां पहुचेंगे। मोके पर जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी भी कार्यक्रम में पहुंच कर पूजा में शामिल हुवे। उन्होंने बताया कि मानव कल्याण और सुख शांति को लेकर कल्याण बाबा के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन होना है। यह सनातनियो के लिये खुशी की बात है। इसमे सभी लोगो को सहयोग करना चाहिए। ताकि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे। वही यज्ञ को लेकर लोगो ने खुशी ब्यक्त की है। मौके पर राधेश्याम साहनी, गोविंदपाल सिंह,मनोज पाल सिंह,किशुन बड़ाइक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे

















Total Users : 790194
Total views : 2485444