Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड स्थित प्रोग्रेसिव एकेडमी में एसएसबी 35वीं वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत एसएसबी जवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर जवानों ने छात्रों को बताया कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम् के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी गीत के माध्यम से देश को एकजुट कर आज़ादी की भावना को बल मिला। 150वीं वर्षगांठ का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ एसएसबी जवानों ने वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया, जिससे आपसी सहभागिता और उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment