Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘रेणु बेकरी’ का शुभारंभ, बेकरी व्यवसाय को मिला नया आयाम

On: January 22, 2026 3:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा फीता व केक काटकर तथा श्रीफल फोड़कर आज रेणु बेकरी का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही लोहरदगा जिले के बेकरी व्यवसाय में एक नया नाम जुड़ गया। रांची रोड, बिजली ऑफिस के नजदीक स्थित रेणु बेकरी में स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए ताज़ा एवं स्वास्थ्यवर्धक केक, बेकरी आइटम्स, पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग, कुकीज़ और बिस्किट उचित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेणु बेकरी के मालिक प्रमोद महतो एवं उनके पुत्र अंकित महतो ने मुख्य अतिथि रितेश कुमार को बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित पुरोहित द्वारा सभी अतिथियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया।

औपचारिक उद्घाटन के बाद प्रमोद महतो ने कहा कि बदलते समय में छोटे शहरों में भी बड़े शहरों जैसी खाद्य विविधता की मांग बढ़ी है। युवाओं के बीच पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग और विभिन्न डिजाइन व स्वाद के केक का खासा क्रेज है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेणु बेकरी में आधुनिक तकनीक के साथ सभी खाद्य पदार्थ ताज़ा, स्वादिष्ट और पूर्ण स्वच्छता के साथ तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑर्डर पर होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उद्घाटनकर्ता रितेश कुमार ने रेणु बेकरी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहरदगा में इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठान की आवश्यकता थी। उद्घाटन समारोह में होटल लेक सिटी के मालिक रंजीत मुखर्जी डाबला, अशोक सिंह, हिमांशु केशरी, दीपक चंद्र महतो, प्रकाश महतो, रामकुमार महतो, दिलीप सिंह, केदार महतो, सूर्यनारायण पाठक, श्याम साहू, सतीश कुमार, प्रियांश रंजन समेत अनेक आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

Leave a Comment