Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

VB Gram G जन जागरण अभियान की तैयारियों ने पकड़ा जोर, कुजरा में हुआ निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगाजिले के कुजरा ग्राम में आयोजित होने वाले ‘VB Gram G जन जागरण अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं शशि भूषण मेहता शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम सिंह, रिपु सूदन साहू एवं लक्ष्मी नारायण भगत ने कुजरा ग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। दौरे के क्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज का ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात गुरुकुल शांति आश्रम में एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां आश्रम के आचार्य शरत चंद्र आर्य ने छात्रों के साथ मिलकर जिला अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर तथा स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति के पूर्ण गठन के बाद लोहरदगा भाजपा एक नए और ऊर्जावान स्वरूप में दिखाई देगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने VB Gram G जन जागरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment