Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

On: January 19, 2026 10:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 19 जनवरी 2025 को महिला महाविद्यालय, चतरा की मेजबानी में हुआ। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राखो हरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आयोजन 19 एवं 20 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। उद्घाटन मैच चतरा महाविद्यालय एवं रामगढ़ महाविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ महाविद्यालय की टीम ने 1–0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जे.जे. कॉलेज, झुमरी तिलैया ने संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग को 3–0 से पराजित किया। तीसरा मुकाबला महिला महाविद्यालय, चतरा एवं रामगढ़ महाविद्यालय के बीच जारी था।

इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय अंतर्गत पांच महाविद्यालयों की महिला टीमें भाग ले रही हैं—महिला महाविद्यालय चतरा, चतरा महाविद्यालय चतरा, संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग, रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ एवं जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अभिषद सदस्य राजेश शाह, आयोजन सचिव चन्द्रकांत कमल, डॉ. अंशुमय लायक, शोभा कुजूर, विकास चतुर्वेदी, राजदेव गुप्ता, डॉ. प्रिया, छोटू हेंब्रम सहित महिला महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। चतरा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एन. राम ने की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

Leave a Comment