Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी मुखियाओं से आगामी माध्यमिक वार्षिक परीक्षा और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि स्कूली शिक्षा का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसमें छात्र-छात्रों को मजबूत मनोबल की आवश्यकता होती है जिसमें आप सभी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने कहा कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा-6 में नामांकन के लिए विज्ञापन जारी कर दिया कर दिया गया। इसमें जिला में सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय में छात्र के लिए 30 और छात्राओं के लिए 30 सीट नामांकन के उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं जो कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं वे 10 फरवरी तक डाक के माध्यम से जिला कल्याण का कार्यालय में अपना भरा हुआ आवेदन भेज सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को होगी। उपायुक्त ने बच्चों को पंचायत स्थित ज्ञान केंद्र में भी अध्ययन हेतु प्रेरित करने की अपील की।

उपायुक्त ने बताया कि जिन किसानों ने लैम्प्स/एफपीओ के माध्यम से अपना धान सरकार को दिया है वैसे सभी किसानों को मिलाकर कुल 5.5 करोड रूपये का भुगतान सरकार की ओर से कर दिया गया है। जिला में लगभग 45 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से हुई है। जिन किसानों के पास अब भी धान है और वे अपना धान बेचना चाहते हैं तो सरकार की ओर से 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का क्रय किया जा रहा है जो एक बेहतर राशि है। इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं मोबाईल या प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं।

आज के कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25जनवरी), फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल सेवा अभियान आदि की जानकारी दी गई। उपायुक्त द्वारा पंडरा पंचायत के दिवंगत मुखिया अमरनाथ राम के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी।

आज के कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुखिया व पंचायत सचिव, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment