Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एकलब्य आदर्श आवासीय विधालय (ई एम आर एस) तक सम्पर्क पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद के कर कमलों द्वारा संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैरो / लोहरदगा : कैरो प्रखण्ड अंतर्गत टाटी सढ़ाबे मुख्य पथ से एकलब्य आदर्श आवासीय विधालय (ई एम आर एस) तक सम्पर्क पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को लोहरदग़ा लोकसभा के सांसद श्री सुखदेव भगत के कर कमलों द्वारा किया गया।इससे पूर्व गांव के पहान पुजार के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया ।मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अच्छी सड़क विकास का मानक है,आवासीय विद्यालय तक सम्पर्क पथ का निर्माण कराया जा रहा जिससे छात्र छत्राओ, विद्यालय के सभी कर्मियों व आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि काम मे स्थानीय लोगो को अवश्य ख्याल रखा जाए जो जिस काम के लिए हैं उन्हें अवश्य काम दिया जाए और समय पर भुगतान किया जाए।काम मे गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए।शिलान्यास के बाद एकलब्य आदर्श आवसीय विद्यालय पहुंचकर जायजा लिया इस दौरान विद्यालय के छात्र छत्राओ से बात किये उनसे पढ़ाई लिखाई,खाने पीने,खेल कूद समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया साथ ही साथ विद्यालय के प्रिंसिपल कर्मी से भी विद्यालय के बारे में पूरी जानकारी ली और आवश्यक सुझाव व दिशानिर्देश भी दिए उन्होंने विद्यालय छात्रावास,मेस,खेल मैदान आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि एकलब्य आवासीय विद्यालय से छात्र छत्राओ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफार्म है यहां पर सरकार के द्वारा बच्चो के सर्वांगीण विकास का ख्याल ख्याल रखा जाता है।मौके पर सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू,सांसद के जिला प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगु,कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद,प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी,दयानन्द उरांव,विजय चौहान,राधश्याम साहू मण्डल अध्यक्ष महताब आलम,गुलाम जिलानी,शरत कुमार विद्यार्थी,रंजन उरांव,किशोर उरांव,जोरावर खान,मुस्लिम अंसारी,अल्ताफ अंसारी, तिला उरांव,फूलकुमार उरांव,जेयाऊल अंसारी,राम उरांव,विजय कुमार एक्का,ताहिर अंसारी,चरकु सरदार,अमित उरांव,मंगरा उरांव,धीरजु उरांव,रेयाज अंसारी,मो सजाद आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment