Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा की अहम बैठक सम्पन्न, नगर निकाय चुनाव में सभी 22 वार्डों में दमखम से लड़ने का निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होटल बिंदेश के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने वर्तमान जिला अध्यक्ष सागर उरांव को सम्मानित किया। बैठक में आगामी गुमला नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद सहित नगर के सभी 22 वार्डों में अपने दम-खम से चुनाव लड़ेगी। चुनावी तैयारियों की कमान जिला अध्यक्ष सागर उरांव द्वारा नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा को सौंपी गई।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 27 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय डूमरडीह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू तथा विधायक अमित यादव का आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने नगर निकाय चुनाव को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि यह चुनाव केवल नगर स्तर का नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली को मजबूती देने का अवसर है, जिसे पूरे दमखम और संगठनात्मक एकजुटता के साथ लड़ना होगा।

प्रदेश के मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में गुमला नगर के सभी 22 वार्डों में पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाएगा, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बने। वहीं जिला के वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष निर्मल गोयल ने कहा कि इस बार भाजपा के कार्यकर्ता पूरी मजबूती, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे।

अंत में सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय रूप से चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने और पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सबिंदर सिंह, अनूप चंद्र अधिकारी, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष निर्मल गोयल, विनोद कसेरा, भूपेंद्र साहू, सतनारायण पटेल, मंगल सिंह गुप्ता, विकास सिंह, विपिन सिंह, सुरेश सिंह एवं बबलू वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment