Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर कोषांगों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों द्वारा गठित कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) को भी निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि आम मतदाताओं का विश्वास बना रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, रांची के निर्देश के आलोक में गुमला जिला अंतर्गत नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। इसके तहत निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग सहित अन्य आवश्यक कोषांगों का गठन किया गया है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध एवं व्यापक कार्ययोजना तैयार करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 का सफल आयोजन किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, SDO गुमला, SDO चैनपुर, SDO बसिया, जिला सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment