गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के दो आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। यह नियुक्ति राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रों के आलोक में की गई है। जानकारी के अनुसार, उग्रवादी हिंसा में मृत स्व० जतरू सिंह, ग्राम कुरूम, प्रखंड पालकोट, जिला गुमला के आश्रित पुत्र जयधन सिंह तथा स्व० बुद्धेश्वर नगेसिया, ग्राम जुड़वानी, प्रखंड बिशुनपुर, जिला गुमला के आश्रित पुत्र नेवलाल नगेसिया को नियमानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट देते हुए अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई।
दिनांक 19 दिसंबर 2025 को संपन्न जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में दोनों आश्रितों को गुमला समाहरणालय अंतर्गत चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। नियुक्त कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वेतन-भत्तों के साथ-साथ समय-समय पर स्वीकृत जीवन-यापन भत्ता एवं अन्य देय भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राज्य सरकार उग्रवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा जताई कि यह नियुक्ति पीड़ित परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मानजनक आजीविका का आधार बनेगी।

















Total Users : 1279120
Total views : 3153054