Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चेंबर ऑफ कॉमर्स सत्र 2026 की प्रथम मासिक बैठक संपन्न, टोल प्लाजा व नगर परिषद के मुद्दों पर लिया गया अहम निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। 18 जनवरी 2026 (रविवार) को गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स सत्र 2026 की प्रथम मासिक बैठक चेंबर कार्यालय, सिद्धिविनायक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने की। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात चेंबर के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उप-समिति के सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया और उनका स्वागत किया गया। उप-समिति में बृज फोगला, मो. शाहनवाज खान क्राफ्ट, मनीष कुमार केशरी, शिवम जायसवाल, गौरव केसरी, कर्पूरी ठाकुर, राजीव रंजन श्रीवास्तव, रोहित खंडेलवाल, विनोद विश्वकर्मा, पंकज प्रसाद सोनी, शेखर अग्रवाल, रूपक कुमार, संदीप कुमार (डुमरडीह), कुणाल कुमार, दीपक कुमार अग्रवाल, शशांक सोनी, शंकर लाल जाजोदिया एवं दिनेश प्रसाद को शामिल किया गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने आंजन टोल प्लाजा, नागफेनी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां गुमला के वाहनों को रियायत नहीं दी जा रही है और अनावश्यक बहस कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि गुमला के वाहनों का शोषण जारी रहा तो टोल प्लाजा कर्मचारियों के विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर टोल प्लाजा का घेराव भी किया जाएगा। इस विषय में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों से वार्ता करने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा नगर परिषद के क्रियाकलापों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि नगर परिषद द्वारा विभिन्न प्रकार की उगाही की जा रही है। इस संदर्भ में नगर परिषद के प्रशासक से मिलकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चेंबर सचिव प्रणय कुमार साहू, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सह सचिव राहुल केशरी, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सरजू साहू, पवन अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, विनोद केशरी सहित कार्यकारिणी सदस्य आदित्य गुप्ता, संजीव मालानी, पंकज खंडेलवाल, मुनि लाल साहू, सुमित साबू, अमित मंत्री, विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment