Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झामुमो के बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी पर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड के बारियातु पंचायत अंतर्गत चिरैया गांव में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संचालन प्रखंड सचिव देवदीप कुमार पासवान ने किया। बैठक में आगामी 19 जून को राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के सिमरिया आगमन की जानकारी तेते हुए ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिमरिया पहुंचने पर चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई। जबकि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को देने की बात कही गई। बैठक के पश्चात प्रखंड के विभिन्न गांव में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई। बताया गया की सिमरिया विधानसभा के आजसू नेता मनोज चंद्रा पार्टी छोड़ कर 19 को मुख्यमंत्री के समक्ष जेएमएम में शामिल होंगे। कार्यक्रम सिमरिया कर्बला मैदान में आयोजित है। बैठक व अभियान में पार्टी के उपेंद्र कुमार, जयप्रकाश दांगी, मुखलाल भोक्ता, संजय भोक्ता, मंटू गुप्ता, कुमार रमेश कुमार, राहुल कुमार, जयनारायण गंझू, अरुण गुप्ता व अरुण मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment