Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

On: January 19, 2026 3:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा/भंडरा।
भंडरा के पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह के सेवा निवृत्त होने पर रविवार को भंडरा स्थित नंदनी जलाशय परिसर में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरी उदासी देखी गई। लोग इतने भावुक नजर आए कि विदाई के क्षणों में अरबिंद सिंह की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

विदाई समारोह के दौरान ग्रामीण बार-बार उनसे न जाने की गुजारिश करते दिखे। लोग गले मिलकर, हाथ पकड़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में अरबिंद सिंह ने भंडरा थाना क्षेत्र में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी।

अपने कार्यकाल के दौरान अरबिंद सिंह ने न सिर्फ आम लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम भी उठाए। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई, वहीं शराब तस्करी जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगा। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कई बार वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समीर तिर्की, इंस्पेक्टर संदीप साह, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अरबिंद सिंह ने पूरे प्रखंड में एक अभिभावक की तरह भूमिका निभाई है।

विदाई समारोह के दौरान अरबिंद सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूरी लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। विदाई के दिन लोगों से मिला अपार स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय है, हालांकि सरकारी सेवा में सेवा निवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

समारोह में मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली, मुखिया इंद्रदेव उरांव, किश्सा साहू, गुलाम मुस्तफा, डबला मुखर्जी, आफताब आलम, उत्तम गुप्ता, गणेश लाल, देवशिश कार, डॉक्टर ओम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भावुक विदाई समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि अरबिंद सिंह ने अपने कर्मठ, संवेदनशील और जनहितकारी कार्यों से भंडरा क्षेत्र में लोगों के दिलों में स्थायी पहचान बनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

Leave a Comment