Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

On: January 19, 2026 3:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा की ओर से गुमला की तरफ दो वाहनों में अवैध तरीके से गांजा की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार, पालकोट पुलिस टीम एवं क्यूआरटी पुलिस टीम द्वारा पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत दतली डैम के पास नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक हुंडई कार एवं एक स्कॉर्पियो वाहन से करीब 132 किलोग्राम अवैध रूप से लदा गांजा बरामद किया गया।

मौके से ग्राम कसीरा निवासी अजीत साहू, ग्राम भंडरिया निवासी प्रदीप गोप उर्फ पिंटू, ग्राम लांजी निवासी शिव कुमार साहू (तीनों गुमला थाना क्षेत्र) तथा ग्राम मुर्गू, थाना सिसई निवासी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

एसपी हारिस बिन जमां ने इसे गुमला जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि लगातार ब्राउन शुगर एवं गांजा की बरामदगी कर नशा कारोबारियों को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की कि जहां भी अवैध नशा कारोबार की सूचना मिले, तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दो बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने कोयल नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

Leave a Comment