Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चुन्‍नीलाल +2 विद्यालय में अभिभावक–शिक्षक बैठक, सांसद सुखदेव भगत ने दिया मार्गदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु

लोहरदगा। शुक्रवार को राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में त्रैमासिक विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर छात्र–छात्राओं ने आदिवासी परंपरा के अनुसार जोरदार स्वागत एवं परछण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सांसद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, अभिभावकों एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। बैठक में छात्रों की उपस्थिति में सुधार, अनुपस्थिति व ड्रॉपआउट, परीक्षा परिणाम, आधारभूत संरचना, शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की भूमिका तथा विद्यालय की जवाबदेही जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र–छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन समिति के 4 सदस्यों, 18 अभिभावकों एवं 9 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने अपने संबोधन में बाल विवाह रोकने, छात्रों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय परिसर में दोपहिया वाहन व मोबाइल फोन नहीं लाने तथा बेटियों की शिक्षा जारी रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य भी जाने और उन्हें प्रेरित किया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्र मलेश्वर ने रेल टेस्ट, प्री-बोर्ड परिणाम एवं नियमित उपस्थिति के महत्व पर अभिभावकों को जागरूक किया। वहीं बाल संसद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और प्रार्थना सभा मंच के सौंदर्यीकरण को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस बैठक में कुल 671 अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज की। मंच संचालन सत्य प्रकाश केसरी ने किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, वार्ड पार्षद संगीता देवी, एपीओ एमलिन सुरीन, बीईईओ राजीव रंजन, बीआरपी नंदिता साहू, सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं बाल संसद के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सांसद द्वारा सभी अभिभावकों को शपथ दिलाई गई, धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment