Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा सीएचसी को राज्य में दूसरा स्थान, कायाकल्प अवॉर्ड से बढ़ा प्रखंड का मान

On: January 16, 2026 10:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर स्वच्छता और सुदृढ़ प्रबंधन के बल पर कायाकल्प अवॉर्ड के अंतर्गत पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन को विशेष रूप से सम्मानित किया।

भंडरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली के नेतृत्व में प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार के समर्पण और कुशल नेतृत्व की सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें प्रशंसा पत्र, डायरी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के साथ जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण भी किया। टीम ने कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), एनबीएसयू (NBSU) कक्ष, अत्याधुनिक लैब, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और एक्स-रे रूम का भ्रमण किया। अस्पताल की स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली देखकर सभी प्रतिनिधि प्रभावित नजर आए।

मुखिया संघ अध्यक्ष परमेश्वर महली ने कहा कि बीते पांच वर्षों में भंडरा सीएचसी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा, “अस्पताल की सफाई और सुविधाओं को देखकर यह एहसास ही नहीं होता कि हम किसी सरकारी अस्पताल में हैं। कायाकल्प अवॉर्ड में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिलना पूरे प्रखंड के लिए गर्व की बात है।” मुखिया संघ के सचिव सुमित उरांव ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि कुपोषण केंद्र में भर्ती बच्चों व उनके अभिभावकों से संवाद के दौरान मरीजों ने सुविधाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों को अस्पताल की सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में भंडरा सीएचसी की व्यवस्था काफी बेहतर है। इस अवसर पर मुखिया बितनी उरांव, सुमंती तिग्गा, कैली उरांव, टेले उरांव, धनेश्वरी उरांव, इंद्रदेव उरांव, साधु उरांव, सुमित उरांव, ममता कुमारी सहित बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव 6 एवं 7 मार्च को

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

Leave a Comment