
सिमरिया (चतरा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा धन संग्रह अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और वनवासी समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन से जुड़े कार्यों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वनवासी क्षेत्रों में संचालित सेवा प्रकल्पों को और सशक्त बनाना है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। इस अवसर पर चतरा जिला वनवासी कल्याण केंद्र के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, सचिव सुरेश कुमार पाठक, जिला संगठन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।





















Total Users : 810461
Total views : 2512791