Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

On: June 8, 2023 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा यह सुनिश्चित करें कि पोषण ट्रेकर एवं समर एप पर कुपोषित बच्चों का आंकड़ा एक समान हो

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने हेतु प्रस्तावित केंद्रों की मरम्मती यथा आंगनबाड़ी में जहां छत, खिड़की, दीवार आदि के मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें अविलंब मरम्मत किया जाए। तथा जिन आंगनबाड़ियों को अभी तक हस्तगत नही किया गया है उनके लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए उन्हें एक निर्धारित समय तय कर हस्तगत करने का निर्देश दिया। कुपोषण उपचार परियोजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने एवं ससमय फॉलोअप करने का निर्देश सभी आहार विशेषज्ञ को दिया गया। जेएसएलपीएस को अबतक चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण टोकरी देने का कार्य सभी प्रखंडों में अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पोषण ट्रेकर एवं समर एप पर कुपोषित बच्चों का आंकड़ा एक समान इंट्री करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कहा शत प्रतिशत लाभुकों का इण्ट्री पोषण ट्रेकर एप पर करना सुनिश्चित करें। जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमनी कुमारी, जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, सभी सीडीपीओ समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के दिशानिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पालकोट थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे अवैध गांजा का जखीरा 132 किलोग्राम एवं दो वाहनों सहित चार मोबाइल सेट एवं गांजा तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Leave a Comment