Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा :भंडरा । प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को प्रखंड प्रमुख बरिया देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। मौके पर प्रखंड प्रमुख बरिया देवी ने क्रमवार बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया है। साथ ही लंबित विकास योजनाओं को अविलंब पूरा करते हुए अभिलेख बंद करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि विकास योजना में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास योजना के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। मौके पर उप प्रमुख राजमुनि कुमारी, मनोज कुमार, बीपीओ अभिषेक किशोर, सुमंति तिग्गा, ममता कुमारी, रिंकी कुमारी, मनीष अग्रवाल, मेरी बेक, बिपता उरांव, राधेश्याम साहू, विजय चौहान सहित सभी विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment