Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पझरी पहाड़ पर ऐतिहासिक माघ जतरा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। प्रखंड में स्थित पझरी पहाड़ पर ऐतिहासिक माघ जतरा बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। माघ जतरा की विधिवत शुरुआत पझरी गांव के पहान महादेव मुंडा एवं बिट्टी गांव के पहान महादेव उरांव के द्वारा पहाड़ के सिर पर स्थित देवस्थान पर पूजा पाठ के पश्चात शुरू हुआ। परंपरा है की लोग पहाड़ की तल्हाटी पर पारम्परिक गाजे बाजे के साथ सभी एकजुट होकर भगवान शिव पार्वती की की बारात निकालते है और नाचते गाते हुवे पहाड़ के शिर्ष पर स्थित शिव पार्वती के मंदिर तक जाते हैं जहां स्थानीय पहन सुधार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।यह पूजा ग्राम देवता को समर्पित होती है जिसमे अच्छी फसल सुख शांति स्वास्थ्य और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करने की कामना की जाती है।इसके बाद ही जतारा की शुरुआत होती है।जतरा में विभिन्न गांव से आए खोड़ा समूह,पारंपरिक नृत्य मंडली दौरा नित्य एवं संगीत प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि बिंदेश्वर उरांव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जतरा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है जतरा हमारे अस्मिता प्रकृति पूजा एवं सामूहिक चेतना का प्रतीक है यह उत्सव बताता है कि जब समाज अपनी जड़ों से जुड़ता है तो इतिहास फिर से जीवंत होता है 2016-17 में पुन शुरू हुआ छोटा सा प्रयास आज हजारों लोगों का आस्था का महोत्सव बन चुका था। मौके पर उपस्थित मुखिया सुमित उरांव , परमेश्वर महली , इंद्रदेव उरांव , एतवा उरांव , प्रमोद उरांव , महादेव पहान सहित आयोजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment