रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु
लोहरदगा नगरपरिषद छतरबगीचा स्थित होप कार्यालय के हाॅल में महिलाओ एवं किशोरियों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं का एकदिवसीय कार्यशाला फीमी और होप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की भाषा संस्कृति एवं खेलों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना। कार्य शाला में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि आप सभी आदिवासी समाज में महिला उभरते हुए महिला नेतृत्वकर्ता हैं। वर्तमान में जो भी बुराई हमारी आदिवासी संस्कृति एवं सांस्कृतिक पहचान पर हमला वोल रहे हैं । ऐसी बुराईयों का पुरजोर विरोध मिलकर करना है । इस अवसर लोहरदगा प्रखंड के रामपुर और बाघा पंचायत से लगभग 45 प्रतिभागी ने भाग लिया तथा अपनी भाषा संस्कृति बचाने का प्रण लिया । इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल आयोजन में मनोरमा एक्का, अरविन्द वर्मा, उषा उरांव, सीता उरांव, यशोदा उरांव इत्यादि ने मुख्य भूमिका निभाई।


















Total Users : 1128056
Total views : 2949682