जय श्रीराम समिति ने मनाया चूड़ा-तिलकुट उत्सव; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
समिति के प्रति प्रेम और मिठास का प्रतीक
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड के निंगनी पंचायत, भंडरा प्रखंड और गुमला जिले के सिसई प्रखंड में ‘चूड़ा-तिलकुट-गुड़-दही’ मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला संचालन समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संचालन समिति की सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि यह आयोजन हर साल किया जाता है और प्रखंडों में इसे धूमधाम से मनाया जाना समिति के प्रति लोगों के गहरे लगाव को दर्शाता है। वहीं, जिला संचालन समिति सदस्य लक्ष्मी भगत ने कहा कि जिस तरह तिलकुट और गुड़ में मिठास होती है, वैसी ही मिठास और अपनत्व समिति के हर पदाधिकारी एवं सदस्यों के व्यवहार में होनी चाहिए।
संचालन समिति के सदस्य रामकुमार साहू और प्रखंड अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने बताया कि इस पारंपरिक आयोजन से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है और इससे समाज में आपसी प्रेम की धारा बहती है। निंगनी पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विशेषकर महिलाओं में नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है।
समारोह में मुख्य रूप से संचालन समिति सदस्य अजय सोनी, ओम महतो, कन्हैया करवा, बजरंग करवा, अनुज कुमार, बजरंग साहू उपस्थित थे। साथ ही प्रतिमा देवी, बबीता देवी, सुमन देवी, भंडरा प्रखंड प्रभारी अवधेश मिश्रा, रामा अवतार महतो, बालेश्वर उरांव, राम किशुन सिंह, महंत श्री वेदनिधिदास शास्त्री, महादेव लोहरा, दुर्गा उरांव, मीना उरांव,मनोज महतो,परमेश्वर महतो, श्रवण साहू, रूपेश महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



















Total Users : 1128056
Total views : 2949682