आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या पर आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा। खूंटी में पड़हा राजा व झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की अपराधियों द्वारा दिन-दहाड़े की गई हत्या के विरोध में गुरुवार को लोहरदगा में आक्रोश उमड़ पड़ा। जिला राजी पड़हा और आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पड़हा बेल लक्ष्मी नारायण भगत और सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द उरांव ने सरकार पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि वे पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों को निशाना बना रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मृतक सोमा मुंडा के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर जगदीप भगत ने ‘अबुआ सरकार’ में आदिवासियों की सुरक्षा पर चिंता जताई। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश कुमार, शिवा उरांव, अजय उरांव व अन्य शामिल थे।



















Total Users : 1128056
Total views : 2949682