Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आम सभा आयोजित, 11 में से 3 आवेदन अयोग्य, 7 वरीयता सूची की अनुशंसा 5 दिन में जिला भेजी जाएगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के धनखेरी पंचायत अंतर्गत परोका कला गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर मुखिया रीना देवी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सीडीपीओ अर्चना सिंह और पर्यवेक्षिका प्राणेश्वरी टिस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभा के दौरान अभ्यर्थियों ने एक-एक कर सीडीपीओ के समक्ष आवेदन जमा किए। कुल 11 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए, जिनमें से 3 आवेदन जांच में अयोग्य पाए गए। सीडीपीओ ने बताया कि 7 योग्य आवेदनों को वरीयता के आधार पर क्रमबद्ध कर अनुशंसा तैयार की जाएगी और 5 दिनों के भीतर जिला कार्यालय भेज दी जाएगी, जहां आगे की चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। आम सभा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य मनोज भुइयां, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, अजय पासवान, नारद सिंह, बसंत नारायण सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुनील राणा, रामप्रसाद राणा, श्याम सुंदर राणा, सुनील भुइयां, सुनील भुइयां, संजय भैया, नवल प्रसाद, उमेश प्रसाद, अवधेश प्रसाद, संतोष राम, लखन राम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभा में भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई, जिन्होंने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और गांव के हित में बताया। मुखिया ने कहा कि पंचायत स्तर पर चयन की यह प्रक्रिया स्थानीय भागीदारी को मजबूत करती है और योग्य सेविका चयन से बच्चों व माताओं को बेहतर लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment