Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घरेलू विवाद के बाद युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर की चारदीवारी में हुआ एक मामूली विवाद अचानक जिंदगी और मौत की जंग में बदल गया। गुस्से और तनाव के उस पल में उठाया गया एक कदम पूरे परिवार को सदमे में डाल गया।


लोहरदगा/भंडरा: भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत महुआ डीपा टोली में बीती देर रात एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद खुद को चाकू मार लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महुआ डीपा टोली निवासी सुखराम उरांव के पुत्र संतोष उरांव (33 वर्ष) का अपने स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद युवक ने आवेश में आकर अपने पेट में चाकू घोंप लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद स्वजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुमित उरांव को दी, जिनके सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, इस मामले को लेकर भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक इस घटना की लिखित सूचना थाने में किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम महुआ डीपा टोली पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment