झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन लोहरदगा,गुमला,लातेहार के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने झारखंड सरकार पर वाहन मालिकों का शोषण तथा उन पर आर्थिक बोझ डालकर परेशान करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिसंबर 2025 से लोहरदगा जिला में मोटर व्हीकल निरीक्षक M.V.I के त्यागपत्र देने के बाद लोहरदगा जिला में परिवहन के सारे कार्य बाधित हो गए हैं, ट्रकों का फिटनेस,निबंधन , दुर्घटना संबंधित कार्यों के साथ-साथ डी.आर.एस. एम. जैसे सारे कार्यों का निष्पादन उन्हीं के द्वारा किया जाता है, निरीक्षक के नहीं रहने से यह सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं वाहनों के फिटनेस नहीं होने से बॉक्साइट के ढुलाई बाधित होने लगी है जिसके कारण ट्रक मालिकों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सरकार के द्वारा पिछले माह ही फिटनेस के शुल्क को दुगना कर देने से वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है और साथ-साथ ऑनलाइन फिटनेस का रसीद भी कटना बंद हो गया है, एवं फिटनेस का कार्य निजी संस्थान को दे दिया गया जो कि रांची में अवस्थित है, एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की इस नीति से वाहन मालिकों के साथ-साथ इस क्षेत्र के गरीब, मजदूर तथा छोटे व्यवसाईयों पर सीधा असर पड़ेगा और बॉक्साइट का ढुलाई ही इस क्षेत्र का लाइफ लाइन है इनके बाधित होने से लोग यहां से मजबूरन पलायन होने लगेंगे, एसोसिएशन ने सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए लोहरदगा में यथाशीघ्र मोटर यान निरीक्षक पद स्थापित करने तथा फिटनेस के शुल्क में कमी करते हुए जिला में ही फिटनेस सेंटर रखा जाए, और फिटनेस का ऑनलाइन रसीद चालू कराया जाए। जिससे कि वाहन मालिकों को राहत मिल सके!



















Total Users : 1128056
Total views : 2949682