Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हूआ आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा /भंडरा । यशराज पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को परिवहन विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ और स्वास्थ्य जांच को लेकर चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा सीख से सुरक्षा तकनीक से परिवर्तन थीम पर आधारित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत जुर्माने के प्रावधानों में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट पर 10,000 जुर्माना और हिट एंड रन के मामलों में मुआवजे की राशि की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार, ओम कुमार और नेत्र चिकित्सक रितु कुमारी द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और नेत्र जांच किया गया। साथ ही निःशुल्क दवा वितरित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने चालकों के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर बल दिया, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर परिवहन विभाग से मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता को लेकर जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। जिसमें सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। भंडरा प्रखंड में अधिकांश सड़क दुर्घटना का मुख्य वजह सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही है। मौके पर संजय खत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना, और गति सीमा का पालन करना हमारी अपनी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, विशेषकर नेत्र जांच, चालकों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment