लोहरदगा /भंडरा । राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी 9 जनवरी को प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया की स्वास्थ्य मेले के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी. मेले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, गैर संचारी रोगों की जांच (बीपी-शुगर), टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग की जांच, नेत्र एवं दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं तथा आयुष परामर्श निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे.उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना है और लोगों को स्वस्थ करना है.इसके अतिरिक्त ओपीडी सेवाएं, आवश्यक जांच, दवा वितरण, रेफरल सुविधा एवं स्वास्थ्य जागरुकता से संबंधित गतिविधियां भी संचालित होंगी. मेले को जनोपयोगी बनाने का प्रयास स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्वास्थ्य समितियों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है. जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सहिया, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय सहभागिता से मेले को जनोपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार ने प्रखंड वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर निःशुल्क जांच व उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी 9 जनवरी को प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन
By Anita Kumari
On: January 6, 2026 11:45 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1128056
Total views : 2949682