लोहरदगा/ भंडरा जिप सदस्य राजमणि उरांव द्वारा अपने आवास पर क्षेत्र के 50 दिव्यांग वृद्ध व विधवा महिलाओ के बीच कंबल का वितरण किया गया. कड़ाके की ठंड के बीच असहाय और गरीबों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे. जिप सदस्य राजमणि उराव ने बताया कि वृद्ध गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब वह गरीब और असहायों की मदद करता है. सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है और ऐसे कार्यों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आता है. बताया कि कंबल वितरण से निश्चित रूप से जरूरतमंदों को राहत मिली है. इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य व समाजसेवी शामिल उरांव,अवध ठाकुर, लीलावती कुमारी, नीरज महतो, कमलेश महतो, गंदरू उराँव, सलमा खातून, जाबिर अंसारी, छोटकनी खातून आरती कुमारी, जयमंती कुमारी, शंकर महतो, कृष्णा लोहरा, मुकेश लोहरा, आशिक अंसारी, मंगरा उराँव, मंगलेश्वर उराँव, नीलम उराँव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
जिप सदस्य ने दिव्यांग वृद्ध एवं विधवाओ के बीच कंबल का किया वितरण
By Anita Kumari
On: January 6, 2026 11:42 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1128056
Total views : 2949682