Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त : डॉ रामेश्वर उराँव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त : डॉ रामेश्वर उराँव*

…………………………..

*डायन कुप्रथा और बाल विवाह संबंधित कार्यशाला आयोजित*

———————–

लोहरदगा।

 

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की ओर से आज सभी राज्य योजनाएं, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड एवं मिशन शक्ति से संबंधित अनुमण्डल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा में किया गया।

मुख्य अतिथि रूप में इस कार्यक्रम में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रामेश्वर उराँव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर किया जाना जरूरी है। बिना शिक्षा के यह संभव नहीं है। आज भी यह कुरीतियां समाज में व्याप्त है और उन कुरीतियों को आज भी गलत नहीं समझा जाता है। इन कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को जनआंदोलन का रूप देना होगा।

अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही आते हैं क्योंकि वहां शिक्षा की कमी है, शहरों में ऐसा नहीं होता या मामले नगण्य होते हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो जाए तो इन कुरीतियों को आसानी से दूर किया जा सकता है।

 

*जागरूकता से होगी कुरीतियां दूर : डॉ ताराचंद*

 

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि कुरीतियों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने की आवश्यकता है। सभी के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था जिसमें मुखिया व जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सरकारी कर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है और प्रत्येक कार्यक्रम में डायन कुप्रथा और बाल विवाह के उन्मूलन पर विशेष चर्चा की जाती है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करने पर सभी संदेश पहुंचाना आसान हो गया है।

 

उपायुक्त ने कहा कि जनआंदोलन से ही इन कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। साथ ही शिक्षा नितांत जरूरी है जिससे अंधविश्वास को समाप्त किया जाए। अगर कुरीतियों का उन्मूलन नहीं किया गया तो इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डालसा सचिव राजेश कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सभी को बाल विवाह और डायन प्रथा के उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, डीएसपी समीर तिर्की, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी सीडीपीओ, पंचायतों के मुखिया, आंगनवाडी सेविकाएं, सहायिका आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment