Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद ने डीआरएम से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन जारी रखने को कहा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*सांसद सुखदेव भगत डीआरएम से की वार्ता*

 

*सांसद ने डीआरएम से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन जारी रखने को कहा*

 

आज रांची से टोरी जाने वाली मेमू ट्रेन लोहरदगा दक्षिण कोयल में बने रेलवे पुल में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण पूल के समीप ट्रेन घंटो खड़ा रहा जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल विभाग ने लोहरदगा एवं टोरी जाने वाले ट्रेन का आवागमन को स्थगित कर दिया इस बात की जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत डीआरएम से वार्ता कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। सांसद ने कहा कि लोहरदगा मेमू ट्रेन लोहरदगा की लाइफ लाइन है प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है ।परिचालन बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सांसद ने डीआरएम से कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन चालू रखें। डीआरएम ने सांसद को बताया की लोहरदगा रेलवे पुल में कुछ त्रुटियां पाई गई है इसलिए वे अभी लोहरदगा स्टेशन आने वाली ट्रेन को बंद करवाया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक दिन मेमो ट्रेन नगजुआ स्टेशन से रांची तक आवागमन करेगी। राजधानी ट्रेन को बड़काकाना टोरी होते हुए ट्रेन चलाया जाएगा। रांची सासाराम ट्रेन की भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह पहले रेलवे ब्रिज का जायजा भी लिए थे। तकनीकी अधिकारियों को बुलाया गया है

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगजुआ स्टेशन में टेंपो एवं बसों की संख्या बढ़ाने के प्रयास करें ताकि नागरिकों को असुविधा नहीं हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment