Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमर नायक और प्रखर क्रांतिकारी शहीद पांडेय गणपत राय की 217वीं जयंती आगामी 17 जनवरी को उनके पैतृक गांव में मनाया जाएगा।

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । 1857 के विद्रोह के अमर नायक और प्रखर क्रांतिकारी शहीद पांडेय गणपत राय की 217वीं जयंती आगामी 17 जनवरी को उनके पैतृक गांव भौंरो में मनाया जाएगा। जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरों में जयंती समारोह सह विकास मेला के सफल आयोजन को लेकर तैयारी शुरु कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने को लेकर राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शामिल होने को लेकर सहमति दी है। बता दें कि सोमवार को शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति लोहरदगा की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री चमरा लिंडा से उनके आवास पर मुलाकात की। समिति ने उन्हें इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मंत्री ने न केवल आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया, बल्कि यह भी कहा कि शहीद पांडेय गणपत राय जैसे नायकों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को भौरों में आयोजित होने वाले इस विशाल मेले और समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बलिदानी पांडेय गणपत राय की प्रपौत्री डा. वंदना राय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन जिला प्रशासन लोहरदगा और स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। जयंती समारोह के साथ-साथ विकास मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जहां सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि स्थानीय ग्रामीणों योजनाओं से लाभांवित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment