Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी की शिष्टाचार भेंट, खेल मैदान निर्माण का निर्देश

On: January 4, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो और आप अपने खेल के दम पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में नया मुकाम हासिल करें। मुख्यमंत्री ने देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए अनुष्का को शुभाशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनुष्का कुमारी को सम्मानित करते हुए स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की। वहीं अनुष्का ने अब तक के अपने खेल अनुभव और संघर्ष की कहानी मुख्यमंत्री के साथ साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप निश्चिंत होकर अपने खेल पर ध्यान दें, राज्य सरकार आपकी हर जरूरत में सहयोग करेगी। झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनुष्का के गांव रुक्का (ओरमांझी प्रखंड, रांची) में एक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। साथ ही रांची के उप विकास आयुक्त को अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का कुमारी ने गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए फुटबॉल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। “द गोल मशीन” के नाम से पहचानी जाने वाली अनुष्का के पिता दिव्यांग हैं, जबकि माता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। इसके बावजूद अनुष्का ने अपने जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है।

अनुष्का कुमारी को 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह मार्च माह में चीन में होने वाली एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व वह भूटान में आयोजित सैफ अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं, जहां उन्होंने सर्वाधिक सात गोल कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वर्तमान में अनुष्का हजारीबाग स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं और इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा में शामिल होंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment