प्रतापपुर (चतरा)। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए चतरा जिले के चरका में निजी विद्यालय प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया गया। इस लीग में क्षेत्र के छह प्रमुख निजी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जहां नन्हे खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। चरका मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल चरका, एन हेरिटेज पब्लिक स्कूल भरही, एलीट पब्लिक स्कूल घोरीघाट, एपी मेमोरियल एकेडमी बरूरा, जेएस मेमोरियल एकेडमी गजवा और गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बच्चों में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि एन हेरिटेज पब्लिक स्कूल भरही की टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। लीग के मुख्य आयोजक सह एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल के निदेशक मुज्जमिल हुसैन ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने घोषणा की कि निजी विद्यालय प्रीमियर लीग का आयोजन अब हर वर्ष किया जाएगा, ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें टीमवर्क की भावना मजबूत होती है। उम्मीद जताई गई कि भविष्य में इन्हीं विद्यालयों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे।
निजी विद्यालय प्रीमियर लीग का आयोजन, गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजपुर बना विजेता
On: January 4, 2026 9:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now















Total Users : 1271171
Total views : 3140189