Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रीमियर लीग सीजन-3 का खिताब साउंड ब्लास्टर ने जीता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के जेडी अमर सिंह खेल मैदान में कुंदा प्रीमियर लीग (केपीएल) के तीसरे सीजन का फाइनल महामुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच साउंड ब्लास्टर और स्वीट सिक्सर टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर स्वीट सिक्सर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउंड ब्लास्टर की टीम ने 16 ओवर के मैच में 15.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 170 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वीट सिक्सर की टीम 14.3 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह साउंड ब्लास्टर ने स्वीट सिक्सर को 53 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। साउंड ब्लास्टर के खिलाड़ी मनीष कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 28 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वीट सिक्सर के खिलाड़ी आशीष कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। आशीष ने पूरे टूर्नामेंट में 500 रन बनाने के साथ 26 विकेट लेने में सफलता हासिल की। मैच आयोजक सह कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य के जीवन में खेल का विशेष महत्व है। खेल से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्हीं खिलाड़ियों में से कोई आगे चलकर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेगा। आयोजक की ओर से विजेता टीम साउंड ब्लास्टर को 18,000 रुपये तथा उपविजेता टीम स्वीट सिक्सर को 12,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मौके पर विशाल कुमार, पंकज, टाइगर, विजय साव, आदित्य यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment