Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लीग मैच का फाइनलः गुरुकुल पीपरवार ने बीसीए ‘ए’ को 57 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे लीग मैच का फाइनल मुकाबला मंगलवार को गुरुकुल पीपरवार और बीसीए ‘ए’ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल पीपरवार की टीम ने 25.3 ओवर में 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए ‘ए’ की टीम 205 रन ही बना सकी। इस तरह गुरुकुल पीपरवार ने बीसीए ‘ए’ को 57 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के दौरान चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव मनोज सहाय, सह सचिव आशुतोष भारती, कोषाध्यक्ष सरोज सिंहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, सत्येंद्र दांगी, सुनील राणा, समाजसेवी राजूलाल वर्मा, अध्यक्ष प्रेम राणा, मिथिलेश उर्फ बड़े, चंदन, राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में गिद्धौर के खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका प्रेम कुमार एवं कमलेश कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी राहुल ने संभाली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment