Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अस्पताल पहुंचे परिजनों को शव देने से किया मना! जानें क्यों

On: February 12, 2023 11:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
आशीर्वाद टावर अग्निकांड में हताहत हुए 14 सदस्य, परिजन शव को पाने के लिए SNMMCH में हुए जमा, SNMMCH में शव नहीं सौपे जाने से परिजनों में गुस्सा

 

धनबाद: धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र जोड़ा फाटक स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार शाम को भीषण आग लगी थी. जिसमे 14 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई थी. वहीं 18 लोग जलकर घायल हो गए  है. जिनका अभी भी इलाज चल रहा है. सभी शवों को SNMMCH अस्पताल में रखा गया हैं. शवों को लेने के लिए परिजन रात से ही अस्पताल में पहुंच गए है. सभी परिजन शवों को लेने व देखने के लिए परेशान है. बता दें जिन लोगों की मौत हुई है वे सभी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. सभी मृतक सुबोध लाल के परिवार से ही संबंध रखते हैं. इनमें कई लोग दूर दराज के भी है. जिसमे हजारीबाग ,बोकारो समेत अन्य जगहों के लोग शामिल है.

परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक अपनों के शव तक नहीं दिखाए गए हैं. पूंछने पर कहा जा रहा है कि मजिस्ट्रेट आएंगे, इसके बाद ही शव को दिखाया जाएगा. मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाना है. इसलिए हमें नहीं दिखा सकते हैं. सभी परिजन अग्निकांड की जानकारी पाकर SNMMCH अस्पताल पहुंचे है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों के परिजन SNMMCH में उनके शवों को लेने की आस लगाए बैठे हैं.

कैसे लगी आग ?

आपको बता दें  कि मंगलवार शाम को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र जोड़ाफाटक समीप आशीर्वाद टावर के दूसरे मंजिल में भीषण आग लगी, आग दूसरे मंजिल में रहने वाले पंकज अग्रवाल के घर मे सबसे पहले लगी बताया जा रहा है कि पंकज अग्रवाल के घर मे दीपक(दिया) से आग लगी जो कपड़े के पर्दे में आग फैली उसके बाद वह आग फैलते-फैलते तीसरी मंजिल में सुबोध श्रीवास्तव के आवास तक पहुंच गई. सुबोध श्रीवास्तव के घर शादी समारोह था. जिसमे सुबोध श्रीवास्तव के घर शादी में काफी लोग पहुंचे. थे. आग लगने से कुल 14 मौत हुई. जिसमें 10 महिला, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल है.

परिजनों का क्या है कहना ?

परिजनों ने कहा कि जो होना था वह हो गया, हम अपने परिजनों को खो चुके है. हम खुद इस हादसे के बाद दुखी है. आखिर हमारे अपनों का शव कब तक सौंपा जाएगा. परिजन जिला प्रशासन के रवैये से गुस्सा है. वहीं इस घटना से धनबाद कोयलांचल में शोक की लहर है. धनबाद विधायक राज सिन्हा SNMMCH अस्पताल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे. परिजनों ने जल्द से जल्द शव को सौंपने का आग्रह किया. विधायक ने भी परिजनों की परेशानी को देखते हुए डीसी से बात कर शवों को सौंपने का आग्रह किया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Leave a Comment