लोहरदगा आएंगे भारतीय टीम के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सेहवाग और हरभजन सिंह, निमंत्रण पर दिखाया हरि झंडी
चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले 9 फरवरी को रसियन बैंड द्वारा होगा रंगारंग कार्यक्रम, स्थानीय कलाकार भी होंगे शामिल
आईपीएल के तर्ज पर बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में होगा रोमांचक, 10 से 13 फरवरी तक चढ़ेगा क्रिकेट का पारा
झारखंड का लोहरदगा जिला क्षेत्रफल में छोटा और दिल से सबसे है बड़ा : डीपी साहू
लोहरदगा
लोहरदगा जिला एक बार फिर क्रिकेट की धुन में रमने वाला है। इसे लेकर ग्राउंड स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। जिले के बलदेव साहू स्टेडियम में 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बड़े स्तर पर इस बार टूर्नामेंट होने जा रहा है। बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम से आयोजित मैच इस बार और रोमांचक होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन इसे लेकर मैदानी स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। तैयारी को लेकर पूरी मॉनिटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू खुद कर रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने आयोजन को लेकर बताया कि चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रैंड आगाज रशियन बैंड के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ 9 फरवरी 2026 को होगा। जिसमें स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सेहवाग और हरभजन सिंह भी लोहरदगा आएंगे। इसे लेकर दोनों खिलाड़ियों ने निमंत्रण पर हामी भी भर दी है। जेएससीए के सचिव सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और जेएससीए के सह सचिव सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शाहबाज नजीम भी शामिल होंगे। जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव को निमंत्रित किया गया है। इसके अलावा चीयर गर्ल्स भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। टूर्नामेंट के समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किए जाने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं मैच के दौरान बॉलीवुड की सीने कलाकारा भी शिकरत करेंगी। पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन अभी से ही दिन-रात तैयारी में जुट गया है। टर्फ विकेट, लाइट, पानी, पवेलियन आदि की बेहतर बनाने का कार्य भी चल रहा है। कुल मिलाकर 2026 में होने वाले इस आयोजन को लेकर लोहरदगा में क्रिकेट का पारा चढ़ने वाला है। आयोजन को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला झारखंड का क्षेत्रफल में तो सबसे छोटा जिला है परंतु दिल से लोहरदगा जिला काफी बड़ा है। यही कारण है कि लगातार खेल के क्षेत्र में यहां से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।


















Total Users : 1128018
Total views : 2949632