Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कानपुर में कराटे का जलवा बिखेरेंगे लोहरदगा के खिलाड़ी, ऑल इंडिया चैंपियनशिप में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कानपुर में कराटे का जलवा बिखेरेंगे लोहरदगा के खिलाड़ी, ऑल इंडिया चैंपियनशिप में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

नेशनल ब्लैक बेल्ट ट्रेनिंग कैंप और ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में 20 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग, 17 दिसंबर को रवाना होगा दल

 

लोहरदगाः लोहरदगा जिले के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, जो भारत की एकमात्र राष्ट्रीय कराटे संस्था है के तत्वावधान में 18 एवं 19 दिसंबर को कानपुर में नेशनल ब्लैक बेल्ट ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण एवं ग्रेडिंग में देश के विभिन्न राज्यों से कराटे प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण और ग्रेडिंग वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय कोच सह रेफरी हांशी विजय कुमार द्वारा दी जाएगी। वहीं, 20 से 21 दिसंबर तक कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें लोहरदगा जिले के खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लोहरदगा से ऐश्वर्या साहू, सानिया परवीन, नैना कुमारी, तन्नू उरांव, आदर्श उरांव, यश उरांव, प्रियांशु सिंह, मृगांक वैभव, उमर अंसारी, निखिल कुमार साहू, जुनैद राजा अंसारी, निर्मल राज, निभा कुमारी, रियांशी कुमारी, रजनी कुमारी, कलावती कुमारी, रुक्तिमा कुजूर, अनिका मुंडा, दीपिका उरांव एवं कौशल कुमारी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अपने प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों—कोच रेंसी श्रवण साहू, सेंसाई सूर्यावती देवी, लोहरदगा कराटे एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष शिल्पा खेस, अनुप उरांव, बिनोद उरांव, रमेश मिश्रा एवं स्वाती मिश्रा के साथ 17 दिसंबर को कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला वासियों को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment