झारखंड राज क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 14 के उद्घाटन मैच में सिमडेगा ने लोहरदगा को पांच विकट से पराजित कर दिया।
स्थानीय बी.स कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित 40 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए लोहरदगा की टीम 35•1 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से अदधिरत भारद्वाज ने 31 रनों का योगदान दिया शेष किसी भी बल्लेबाज ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुमान ने 18 रन देकर चार तथा मन्नू कुमार ने 14 रन देकर तीन विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए सिमडेगा की टीम 25.02 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच को जीत लिया टीम की ओर से लकी सिंह बिष्ट ने 51 तथा आकाश कुमार ने 19 रन का योगदान दिया लोहरदगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए उज्जैस चौधरी ने 13 रन देकर चार विकेट लिया इसके पूर्व मैच का उद्घाटन लोहरदगा के उपायुक्त कुमार ताराचंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत तथा लगन से खेलने की सलाह देते हुए कहा कि आजकल खेलकूद में भी अपना आप करियर बना सकते हैं आप जो भी काम करें पूरे मन योग से करें झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां से महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी निकले हैं आप भी मेहनत कर उस मुकाम पर पहुंच सकते हैं अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए द्वारा भेजे गए डीआरडीओ तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी अनवर मुस्तफा ने लकी सिंह बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रुपया 5000 प्रदान किया इस अवसर पर जेएससीए द्वारा प्रयुक्त एलओ पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर सिंह, भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय,
अंपायर अमित हाजरा, अजय कुमार पाठक, स्कोरर जुकरेन उपस्थित थे।

















Total Users : 1128018
Total views : 2949632